[ad_1]
नीदरलैंड्स के शोधकर्ता फ्रैंक हूगरबीट्स ने 3 फरवरी, 2023 को भविष्यवाणी की थी तुर्की-सीरिया के इलाके में भूकंप आने वाला है। इसकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 7.5 या उससे ज्यादा हो सकती है। तीन दिन बाद ही भयानक भूकंप आए। 12 घंटे के अंदर दो तगड़े भूकंप के झटके। सोलर सिस्टम जियोमेट्री सर्वे के शोधकर्ता फ्रैंक हूगरबीट्स पिछले कुछ दिनों से लगातार धरती के अलग-अलग हिस्सों में हो रही भूकंपीय गतिविधियों का अध्ययन कर रहे थे। उसके अध्ययन के आधार पर उन्होंने चेतावनी दी कि साउथ-सेंट्रल तुर्की, लेबनान, सीरिया और जॉर्डन में 7.5 या उससे तीव्रता का भूकंप आ सकता है।
क्या है बड़ा सवाल?
सवाल यह है कि क्या भूकंप से पहले भविष्यवाणी की जा सकती है? अब तक वैज्ञानिक यही कहते आए हैं कि भूकंप की भविष्यवाणी अभी तक संभव नहीं हो पाई है। इस बात को लेकर बहस छिड़ गई है।
मार्टिन वैन डेन एंदे नाम के यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा, सभी भविष्यवाणी के बारे में पढ़ रहे हैं। इस चक्कर में मत पड़िए। यह कोई ग्रहों का खेल नहीं है। अब तक भूकंप की भविष्यवाणी का कोई वैज्ञानिक तरीका इजाद नहीं किया गया है। इस सवाल के लिए आपको किसी सीसमोलॉजिस्ट से संपर्क करना चाहिए। सोशल मीडिया पर बहुत सारे लोग इस भविष्यवाणी को केवल तुक्का बता रहे हैं।
[ad_2]
Source link