[ad_1]
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के लापता होने की अटकलें एक बार फिर से तेज हो गई हैं। दरअसल, बीते एक महीने से अधिक समय से उन्हें किसी पब्लिक इवेंट में नहीं देखा गया है। राजधानी प्योंगयांग में इस हफ्ते ही बड़े पैमाने पर मिलिट्री परेड होनी है, मगर तानाशाह का अब तक कुछ अता-पता नहीं चला है। दक्षिण कोरिया के एक न्यूज पोर्टल के मुताबिक, रविवार को एक अहम बैठक से किम जोंग उन गायब रहे। यह इस तरह का तरीका मौका था जब उन्होंने किसी बड़ी मीटिंग में हिस्सा न लिया हो।
रिपोर्ट में कहा गया है कि किम जोंग उन के इतने लंबे समय तक सार्वजनिक तौर पर न दिखने की वजह उनकी खराब सेहत हो सकती है। 2014 में ऐसा हो चुका है जब नॉर्थ कोरियाई तानाशाह का 40 दिनों तक कुछ पता नहीं चला था। कहा जाता है कि यह पहली बार था जब इतने अधिक दिनों तक उनकी कोई खबर न मिली है। इसके पीछे की वजह उनकी गिरती हेल्थ को बताया गया था। खबरों में किम जोंग उन के गंभीर रूप से बीमार होने की बात सामने आई थी।
सैन्य परेड की तैयारी में नॉर्थ कोरिया
फॉक्स न्यूज के मुताबिक, कोरियाई पीपुल्स आर्मी की 75वीं स्थापना वर्षगांठ पर सैन्य परेड होनी है जो मंगलवार या बुधवार को आयोजित हो सकती है। आमतौर पर किम जोंग उन इस तरह के आयोजनों का इस्तेमाल देश के सैन्य ताकत को दिखाने के लिए करते रहे हैं। इन मौकों पर तानाशाह को उत्तर कोरिया के परमाणु हथियारों और मिसाइल कार्यक्रमों के बारे में बात करते सुना गया है। माना जा रहा है कि इस बार भव्य सैन्य परेड का आयोजन हो सकता है। मगर सवाल है कि इसमें किम जोंग उन शामिल होंगे या नहीं।
परेड में किम जोंग उन शामिल होंगे या नहीं?
हालांकि, उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने बताया है कि किम जोंग उन ने प्योंगयांग में एक बैठक करेंगे जिसमें सैन्य अभ्यास का विस्तार करने और देश की युद्ध तत्परता मुद्रा को बढ़ाने का संकल्प लिया गया। बताया जा रहा है कि सोमवार को सत्तारुढ़ वर्कर्स पार्टी के केंद्रीय सैन्य आयोग की बैठक हुई। इसमें अधिकारियों ने इस वर्ष के लिए प्रमुख सैन्य, राजनीतिक कार्यों और सेना निर्माण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। खबरों की मानें तो उत्तर कोरिया इस साल सैन्य वर्षगांठ को बड़े पैमाने पर सेलिब्रेट करने की तैयारी में है।
[ad_2]
Source link