RelatedPosts
विस्तार
Follow Us
तरनतारन सिटी थाने की पुलिस ने तरनतारन शिवसेना बाल ठाकरे के प्रदेश उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार कुक्कू को गत रात गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने स्थानीय तरनतारन शहरी अध्यक्ष अवनजीत सिंह बेदी को भी हिरासत में लेकर . की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos
सूत्रों के अनुसार दो दिन पहले शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार कुक्कू ने अपने घर के बाहर अज्ञात लोगों द्वारा गोलियां चलाने के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद एसएसपी अभिमन्यु राणा ने मामले को गंभीरता से लिया और अलग-अलग टीमें बनाकर जांच शुरू कर दी।
जांच के दौरान पता चला कि अश्विनी कुमार कुक्कू ने अपने सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाने के लिए यह पूरा नाटक रचा था। पहले उसके पास एक ही कर्मचारी था, जिसे बढ़ाना चाहता था। अश्वनी कुमार कुक्कू ने फोटोग्राफर एवं शिवसेना नगर अध्यक्ष अवनजीत सिंह बेदी की लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर अपने पास रख ली और इसी बीच गुरुवार सुबह खुद ही अपने घर के बाहर गोलियां चला दी। गोलियां चलाने के बाद कुक्कू अपने घर में घुस गया और यह सारा ड्रामा किया।
पुलिस ने मामले की . की जांच करते हुए अमनजीत सिंह बेदी को भी हिरासत में ले लिया है। इस संबंध में फोरेंसिक टीम की जांच ने इस बात की पुष्टि हुई है कि गोलियां पिस्तौल से चलाई गई थीं। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। हालांकि किसी अधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
[ad_2]