लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीPublished By: Pankaj Vijay
Tue, 23 Apr 2024 11:36 AM

MP Board 5th 8th Result Live Updates , rskmp.in : एमपी बोर्ड 5वीं रिजल्ट और एमपी बोर्ड 8वीं रिजल्ट कुछ देर में जारी होने वाला है। मध्य प्रदेश में 5वीं और 8वीं बोर्ड पैटर्न परीक्षाओं के नतीजे आज सुबह 11.30 बजे राज्य शिक्षा केंद्र सभागार से रिजल्ट जारी किए जाएंगे। परीक्षार्थी 1 घंटे बाद दोपहर 12.30 बज से अपना रिजल्ट rskmp.in पर जाकर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर चेक कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने का लिंक साढ़े 12 बजे ही आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव होगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारी हो चुकी है। विद्यार्थी अपना रोल नंबर या समग्र आईडी डालकर परिणाम चेक कर सकेंगे। इस वर्ष 12 लाख से अधिक बच्चों ने पांचवीं और 11 लाख से अधिक बच्चों ने आठवीं की परीक्षा दी थी। दोनों परीक्षाओं में करीब 24 लाख बच्चे शामिल हुए हैं। पिछले वर्ष एमपी बोर्ड 5वीं में 82.7 फीसदी और 8वीं में 76.09 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पांचवीं-आठवीं कक्षाओं की बोर्ड  परीक्षा आयोजित की जाती हैं। इस साल सरकारी स्कूलों के साथ ही निजी स्कूलों और मदरसों के विद्यार्थियों ने भी इस बोर्ड पैटर्न परीक्षा में हिस्सा लिया था। प्रदेश में इस वर्ष एक लाख 14 हजार 956 सरकारी, प्राइवेट स्कूल और मदरसों के लगभग 25 लाख 51 हजार 818 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। 

विभाग के अधिकारियों ने किया रिजल्ट का रिव्यू 
एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट की घोषणा से पहले मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने परिणाम की समीक्षा भी की। जो पिछले साल गलतियां हुईं थीं , उन्हें दूर किया गया। इस बार हर छात्र की माइक्रो लेवल पर मॉनिटरिंग की गई है। विभाग को यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि विद्यार्थियों का कौन सा पक्ष कमजोर है और कहां वे अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट ( MPBSE MP Board 10th, 12th Result 2024 ) भी इस सप्ताह जारी हो सकता है। अभी हालांकि डेट तय नहीं हुई है। एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट का इंतजार भी 17 लाख स्टूडेंट्स को है।

MP Board Class  5, 8th Result 2024 Direct Link

Tue, 23 Apr 2024 11:36 AM

MP Board 5th, 8th Result 2024 Live: ऐसे देखें एमपी बोर्ड 5वीं रिजल्ट और एमपी बोर्ड 8वीं रिजल्ट

MP Board 5th, 8th Result 2024 Live: छात्र अपना रोल नंबर लिंक पर और अन्य लॉगिन जानकारी दर्ज करके एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं का परिणाम देख सकते हैं। लगभग 24 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी।
हाई स्कूल और हायर सेकंडरी परीक्षाओं का रिजल्ट भी इस सप्ताह घोषित किया जा सकता है। मंडल ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली हैं। मंडल सूत्रों के मुताबिक, अभी तारीख तय नहीं हुई है। इस बार बोर्ड परीक्षाओं में 17 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे।

Tue, 23 Apr 2024 11:30 AM

MP Board 5th, 8th Result 2024 Live: एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं कंपार्टमेंट परीक्षा कब होगी

MP Board 5th, 8th Result 2024 Live:  राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश जब आज 5वीं 8वीं का रिजल्ट जारी करेगा तो कक्षा 5वीं, 8वीं की पूरक परीक्षा तिथि की घोषणा भी करेगा। एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं की पूरक परीक्षा से उन स्टूडेंट्स को पास होने का मौका मिलेगा जो एक या दो विषयों में फेल होंगे। 

Tue, 23 Apr 2024 11:30 AM

MP Board 5th 8th Result 2024 Live: निकाल लो एडमिट कार्ड, आने वाला है एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट

MP Board 5th 8th Result 2024 Live: एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं का रिजल्ट जारी होने में अब सिर्फ कुछेक मिनट बाकी रह गए हैं। 11.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होगी, जिसमें परिणाम घोषित किए जाएंगे। छात्र 12.30 बजे से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख पाएंगे। नतीजे चेक का लिंक 12.30 एक्टिव होगा। 

Tue, 23 Apr 2024 11:22 AM

MP Board 5th, 8th Result 2024 Live: ऐसे देखें एमपी बोर्ड 5वीं रिजल्ट और एमपी बोर्ड 8वीं रिजल्ट

MP Board 5th, 8th Result 2024 Live: छात्र अपना रोल नंबर लिंक पर और अन्य लॉगिन जानकारी दर्ज करके एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं का परिणाम देख सकते हैं। लगभग 24 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। हाई स्कूल और हायर सेकंडरी परीक्षाओं का रिजल्ट भी इस सप्ताह घोषित किया जा सकता है। मंडल ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली हैं। मंडल सूत्रों के मुताबिक, अभी तारीख तय नहीं हुई है। इस बार बोर्ड परीक्षाओं में 17 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे।
 

Tue, 23 Apr 2024 11:20 AM

MP Board 5th 8th Result 2024 Live: इंदौर जिले का एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट कैसा रहा था

MP Board 5th 8th Result 2024 Live: इंदौर जिले में पिछले साल एमपी बोर्ड 5वीं परीक्षा में 88.71 फीसदी और 8वीं परीक्षा में 78.48 फीसदी बच्चे पास हुए थे। 5वीं परीक्षा परिणाम में इंदौर 17वें और 8वीं परीक्षा परिणाम में 24वें स्थान पर रहा था। 5वीं में 48960 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें से 43433 विद्यार्थी पास हुए। वहीं 8वीं में 44373 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जिसमें 34824 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की। हालांकि 2022 की तुलना में रिजल्ट कमजोर रहा था। 

Tue, 23 Apr 2024 11:13 AM

MP Board 5th 8th Result 2024 Live: पिछले साल सरकारी स्कूलों का रिजल्ट प्राइवेट स्कूलों से अच्छा रहा था

MP Board 5th 8th Result 2024 Live: पिछले साल एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं दोनों कक्षाओं में प्राइवेट स्कूलों के मुकाबले सरकारी स्कूल अव्वल रहे। 5वीं में प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट 79.07 फीसदी और सरकारी का 84.34 फीसदी रहा। इसी तरह 8वीं में भी सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 0.6 फीसदी अच्छा रहा था। भोपाल 5वीं में 38वें और 8वीं में 35वें नंबर पर रहा था। 8वीं में 95.87 फीसदी रिजल्ट के साथ डिंडोली जिला पहले स्थान पर रहा था। 

Tue, 23 Apr 2024 11:06 AM

MP Board 5th 8th Result 2024 Live: एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट में सिर्फ आधा घंटा बाकी, धड़कनें बढ़ीं

MP Board 5th 8th Result 2024 Live: एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट में सिर्फ आधा घंटा बाकी रह गया है। छात्रों और पेरेंट्स के दिलों की धड़कनें तेज हो गई हैं। विद्यार्थियों ने अपना एडमिट कार्ड निकाल लिया है। 8वीं के बहुत से विद्यार्थी तो सायबर कैफे पहुंचने लगे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस 11.30 बजे शुरू होगी। परिणाम चेक करने का लिंक 12.30 दिखने लगेगा। मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं के छात्रों का अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। अब छात्रों का ये इंतजार खत्म होने वाला है। कुछ ही देर में 5वीं और 8वीं कक्षाओं की परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्र अपना रिजल्ट केंद्र की ऑफिशियल वेबसाइट rskmp.in पर जाकर देख सकेंगे और यहीं से वह अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड भी कर सकेंगे।

Tue, 23 Apr 2024 11:01 AM

MP Board 5th 8th Result 2024 Live: पिछले साल उज्जैन जिले का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था

MP Board 5th 8th Result 2024 Live: पिछले साल एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट में उज्जैन जिले का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। प्रदेश के 52 जिलों में उज्जैन 51वें स्थान पर रहा था। टीकमगढ़ को छोड़कर बाकी सभी जिले उज्जैन से आगे थे। उज्जैन में 5वीं की परीक्षा में 29300 परीक्षार्थी शामिल हुए थे जिसमें से 15690 परीक्षार्थी पास हुए। इस तरह 5वीं का रिजल्ट 53.55 फीसदी रहा था। वहीं 8वीं की परीक्षा में 26747 परीक्षार्थी शामिल हुए । इसमें 13852 पास हुए। इस तरह 8वीं का उज्जैन का रिजल्ट 51.79 फीसदी रहा था। 

Tue, 23 Apr 2024 10:52 AM

MP Board 5th 8th Result 2024 Live: एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट में देरी क्यों हुई

MP Board 5th 8th Result 2024 Live: बोर्ड पैटर्न पर हुईं एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं परीक्षाओं का रिजल्ट आज जारी होने जा रहा है। रिजल्ट पहले 30 मार्च तक आने थे लेकिन ऑनलाइन डाटा फीडिंग और मॉडल आंसर शीट में गड़बड़ी से रिजल्ट में देरी हुई। 12 लाख ने 5वीं, 11 लाख ने 8वीं की परीक्षा दी थी। रिजल्ट 11.30 बजे घोषित होगा। 

Tue, 23 Apr 2024 10:43 AM

MP Board 5th 8th Result 2024 Live: एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट की प्रेस कॉन्फ्रेंस का मंच तैयार

MP Board 5th 8th Result 2024 Live: एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट की प्रेस कॉन्फ्रेंस का मंच तैयार हो गया है। विभाग में अधिकारी पहुंचने लगे हैं। जल्द ही रिजल्ट जारी किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस 11.30 बजे शुरू होगी। परिणाम चेक करने का लिंक 12.30 दिखने लगेगा। मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं के छात्रों का अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। अब छात्रों का ये इंतजार खत्म होने वाला है। कुछ ही देर में 5वीं और 8वीं कक्षाओं की परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।  5वीं और 8वीं कक्षा के छात्र अपना रिजल्ट केंद्र की ऑफिशियल वेबसाइट rskmp.in पर जाकर देख सकेंगे और यहीं से वह अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड भी कर सकेंगे।

Tue, 23 Apr 2024 10:36 AM

MP Board 5th 8th Result 2024 Live: पिछले वर्ष 15 मई को घोषित हुए थे नतीजे

MP Board 5th 8th Result 2024 Live: पिछले वर्ष मध्य प्रदेश में 5वीं एवं 8वीं कक्षा का नतीजे 15 मई को घोषित किये गए थे। लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव के चलते रिजल्ट जल्दी जारी होने वाला है। एमपी बोर्ड 5वीं रिजल्ट और एमपी बोर्ड 8वीं रिजल्ट rskmp.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। लिंक 12.30 बजे एक्टिव होगा। 

Tue, 23 Apr 2024 10:31 AM

MP Board 5th 8th Result 2024 Live: बोर्ड परीक्षा की तरह चेक हुईं 5वीं 8वीं की कॉपियां

MP Board 5th 8th Result 2024 Live: एमपी में कक्षा 5वीं और 8वीं का वार्षिक मूल्यांकन, बोर्ड परीक्षाओं के अनुरूप किया गया है। इसमें राज्य स्तर से परीक्षा प्रश्न पत्रों का निर्माण, नजदीकी स्कूलों में परीक्षा केन्द्रों का निर्धारण, दूसरे स्कूलों और दूसरे जिलों में कॉपियों का मूल्यांकन तथा केन्द्रीकृत तथा ऑनलाइन परिणाम जैसी प्रक्रियाएं अपनाई गई हैं।

Tue, 23 Apr 2024 10:28 AM

MP Board 5th 8th Result 2024 Live: एमपी 5वीं 8वीं ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों का रिजल्ट रहा था अच्छा

MP Board 5th 8th Result 20243 Live: एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट में ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों का रिजल्ट अच्छा रहा था। एमपी बोर्ड 5वीं में  ग्रामीण क्षेत्रों के स्टूडेंट्स का रिजल्ट 85.58 फीसदी, शहरी बच्चों का रिजल्ट 72.73 फीसदी रहा था। वहीं एमपी बोर्ड 8वीं परीक्षा में ग्रामीण बच्चे 78.96 फीसदी और शहरी इलाकों में 68.83 फीसदी पास हुए हुए थे। 
 

Tue, 23 Apr 2024 10:22 AM

MP Board 5th 8th Result 2024 Live: एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं में दिव्यांग बच्चों का रिजल्ट कैसा रहा था

MP Board 5th 8th Result 2024 Live: बीते वर्ष एमपी बोर्ड 5वीं परीक्षा में पंजीकृत 9322 दिव्यांग बच्चों में से 7306 एग्जाम में बैठे थे। इसमें 78.37  फीसदी पास हुए थे। वहीं एमपी बोर्ड 8वीं परीक्षा में पंजीकृत 8387 दिव्यांग छात्रों में से 5402 स्टूडेंट्स में से 64 फीसदी पास हुए थे।

Tue, 23 Apr 2024 10:15 AM

MP Board 5th, 8th Result 2024 Live: एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट में ए ग्रेड पाने में कौन मारेगा बाजी

MP Board 5th, 8th Result 2024 Live:  इस बार देखना होगा कि एमपी बोर्ड 5वीं रिजल्ट में सबसे ज्यादा ए ग्रेड वाले बच्चे कहां से आते हैं। पिछले साल एमपी बोर्ड 5वीं रिजल्ट में जबलपुर में सबसे ज्यादा ए प्लस व ए ग्रेड वाले बच्चे रहे थे। यहां 17.2 फीसदी बच्चों ने ए प्लास व ए ग्रेड हासिल किया था। चंबल में 14.6 फीसदी, रीवा में 14.1 फीसदी, शडहोल में 13.0 फीसदी, भोपाल में 12.8 फीसदी, उज्जैन में 11.5 फीसदी, नर्मदापुरम में 11.2  फीसदी, इंदौर में 10.7 फीसदी, ग्वालियर में 10.6 फीसदी  और सागर में 8.8 फीसदी बच्चों ने ए प्लस व ए ग्रेड हासिल किए थे।

Tue, 23 Apr 2024 10:06 AM

MP Board 5th, 8th Result 2024 Live: भोपाल का एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट कैसा रहेगा

MP Board 5th, 8th Result 2024 Live: एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट में इस बार राजधानी भोपाल के प्रदर्शन पर नजर रहेगी।  पिछले साल  जिलों की परफॉर्मेंस में भोपाल काफी पीछे था। भोपाल 5वीं में 38वें तो 8वीं में 35वें नंबर पर रहा था। 5वीं में 80.34% लड़के तो 84.32% लड़कियां पास  हुए थे। 8वीं में 73.46% बालक, 78.86% बालिकाएं पास हुए थे। भोपाल में 5वीं में 77.71%, 8वीं में 73.45% रिजल्ट रहा  था। 48506 बच्चे फेल थे।

Tue, 23 Apr 2024 09:50 AM

MP Board 5th Result 2024 Live: एमपी बोर्ड 5वीं रिजल्ट में पिछले साल नरसिंहपुर का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा था।

MP Board 5th Result 2024 Live: पिछले साल एमपी बोर्ड 5वीं रिजल्ट में कहां कितने बच्चे हुए थे पास, इन जिलों का रहा था सबसे अच्छा प्रदर्शन
नरसिंहपुर 98.41 फीसदी 
डिंडोरी 97.31 फीसदी 
अनूपपुर 97.09 फीसदी 
आलीराजपुर 95.76 फीसदी 
सीहोर 95.62 फीसदी 

Tue, 23 Apr 2024 09:46 AM

MP Board 5th 8th Result 2024 Live: एमपी बोर्ड 5वीं रिजल्ट और एमपी बोर्ड 8वीं रिजल्ट में कौन सा जिला रहेगा अव्वल

MP Board 5th 8th Result 2024 Live: पिछले साल कक्षा 5वीं के परिणामों में टॉप 10 संभाग क्रमशः शहडोल, जबलपुर, इंदौर, चंबल, नर्मदापुरम, ग्वालियर, भोपाल, रीवा, उज्जैन एवं सागर रहे थे। कक्षा 5वी के परिणामों में टॉप 10 जिले क्रमशः नरसिंहपुर, डिंडोरी, अनूपपुर, अलीराजपुर, सीहोर, मंडला, छिंदवाड़ा, झाबुआ, मुरैना एवं बड़वानी रहे थे। वहीं कक्षा 8वीं के परिणामों में टॉप 10 संभाग क्रमशः चंबल, जबलपुर, शहडोल, इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, नर्मदापुरम, रीवा, उज्जैन एवं सागर रहे थे। 

Tue, 23 Apr 2024 09:46 AM

MP Board 5th 8th Result 2024 Live: पिछले साल के एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट की खास बातें

MP Board 5th 8th Result 2024 Live: पिछले साल प्रदेश के समस्त विद्यालयों का कक्षा 5वीं का परीक्षा परिणाम 87.27 प्रतिशत एवं कक्षा 8वीं का परीक्षा परिणाम 76.09 प्रतिशत रहा था। कक्षा 5वीं में 84.3 प्रतिशत छात्राएं एवं 80.3 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए थे। कक्षा 8वीं में 78.9 प्रतिशत छात्राएँ एवं 73.5 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए थे।

Tue, 23 Apr 2024 09:22 AM

MP Board 5th 8th Result 2024 Live: यूं चेक करें एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट

MP Board 5th 8th Result 2024 Live: यूं चेक करें एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट
स्टेप-1 – एमपी बोर्ड 8वीं 8वीं रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाएं।
स्टेप-2 – यहां एमपी बोर्ड 5वीं या 8वीं कक्षा रिजल्ट 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप-3 – एक नया पेज खुल कर आएगा।
स्टेप-4 -इसमें रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
स्टेप-5 – रिजल्ट तुरंत आपकी स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
स्टेप-6 – इसे डाउनलोड करके चेक कर लें।    

Mp Board 5th Result 2024Mp Board 8th Result 2024MpbseMp BoardMp Board Result Kab Aayega

– India Samachar



.

.

यह पोस्ट सबसे पहले लाइव हिंदुस्तान डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने लाइव हिंदुस्तान डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है, साथ में लाइव हिंदुस्तान डॉट कोम का सोर्स लिंक दिया जा रहा है आप चाहें तो सोर्स लिंक से भी आर्टिकल पढ़ सकतें हैं
The post appeared first on live hindustan.Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here